कांग्रेस अध्यक्ष बनने की अटलकों के बीच कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- मैं मध्यप्रदेश नहीं छोड़ूंगा
भोपाल, गुरुवार, 25 अगस्त 2022। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में अपना नाम आने की अटकलों के बीच आज स्पष्ट कहा कि वे मध्यप्रदेश नहीं छोड़ेंगे। कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि वे स्पष्ट कर चुके हैं कि वे मध्यप्रदेश नहीं छोड़ेंगे। एक व्यक्ति, एक पद के फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि कई विधायक ऐसे थे, जिनके पास एक से अधिक पद थे। उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया है। वहां नए जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। धार जिले के कारम बांध के टूटने के सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि मिट्टी का डैम बनाया गया था, जो टूट गया। उन्होंने कहा कि मुआवजा कब मिलेगा, प्रभावितों को कुछ पता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का बांध बनाया था, जो टूट गया।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
