मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे 5 नए जिलों का उद्घाटन
रायपुर, गुरुवार, 25 अगस्त 2022। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि सितंबर के पहले हफ्ते में प्रदेश के 5 नए जिलों में जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन नए कार्यालयों के उद्घाटन करेंगे। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि उनके उद्घाटन के साथ ही नए जिले में सभी काम शुरू हो जाएंगे। बता दें कि 15 अगस्त 2021 में सीएम भूपेश ने राज्य में चार नए जिलों को ऐलान किया था उसके बाद खैरागढ़ उपचुनाव के बाद एक और नए जिले की घोषणा की गई थी। इन जिलों में नए कार्यालय का उद्घाटन होने से लोगों को सुविधाएं मिलने लगेगीं। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर को लेकर रविन्द्र चौबे ने कहा है कि राजनीति में इस प्रकार की घटनाएं होती रहती है। हम भी विपक्ष में थे तो एफआईआर होती थी। उन्होने कहा कि बीते दिन भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों को चोट लगी है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
