केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- ‘घोटाले के बहाने दिल्ली सरकार गिराने की साजिश रची गई’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 अगस्त 2022। आम आदमी पार्टी की सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सदन को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 75 साल के अंदर देश को घोट के रख दिया गया। इन लोगों ने मिलकर एक षड़यंत्र रचा कि दिल्ली की सरकार गिराई जाए, सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें एकत्र हो गई। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर झूठा आरोप लगाया गया। मनीष सिसोदिया के घर में 4-5 कमरों में 14 घंटे तक रेड़ की। गद्दे और तकिए फाड़ कर शाम को निकले और चवन्नी भी नहीं मिली। रेड को 7 से 8 दिन हो गए, फिर कोई परिणाम नहीं आया। ये पूरी तरीके से फर्जी रेड़ थी। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया को दूसरे दिन फोन आया, बीजेपी की तरफ से सीएम बनने का ऑफर दिया गया। मैंने पिछले जन्म में कोई कर्म किए होंगे, इसलिए इनके जैसे डिप्टी सीएम बनें। जिन्होंने सीएम का पद ठुकराया। दिल्ली में ऑपरेशन लोटस नाम से चल रहा है। खरीद फरोख्त के लिए 800 करोड़ रुपये दिल्ली में रखे हैं। गुजरात और अन्य राज्यों में इनका गढ़ ढह रहा है। हम ऐलान कर दें कि गुजरात का चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो सारी जांचें बंद हो जाएंगी।
सीएम ने कहा कि हर राज्य की सरकारें गिराने में लगे हुए हैं, शहर में एक सीरियल किलर आया है, जो एक के बाद एक मर्ड़र किये जा रहा है। 277 विधायक ये लोग आज तक खरीद चुके हैं। उसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। इन्होंने अब तक देश में कई सरकारों को गिराया है- गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, एमपी, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय। शहर में एक सीरियल किलर है जो एक के बाद एक हत्याएं कर रहा है। लोग एक सरकार चुनते हैं, वे उसे गिरा देते हैं।
Similar Post
-
असम चुनाव: सिस्सीबारगांव में भाजपा के जीबन गोगोई 40,000 से अधिक मतों से विजयी
गुवाहाटी, सोमवार, 04 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज ...
-
बंगाल चुनाव : शुरुआती मतगणना में ममता सरकार के 20 से ज्यादा मंत्री पीछे
कोलकाता, सोमवार, 04 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की शुर ...
-
नवी मुंबई में खुले मैदान में फिर आग लगी; कोई घायल नहीं
ठाणे, सोमवार, 04 मई 2026। नवी मुंबई के उस खुले मैदान में सोमवार क ...
