मुख्यमंत्री गहलोत अतिवृष्टि प्रभावित करौली जिले का हवाई सर्वे करेंगे
जयपुर, शनिवार, 27 अगस्त 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को राज्य के अतिवृष्टि प्रभावित करौली जिले का हवाई सर्वे करेंगे और प्रभावित लोगों से मिलेंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गहलोत शनिवार दोपहर करौली जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। इस दौरान उनका करौली के मंडरायल में प्रभावित लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी है। उल्लेखनीय है कि गहलोत का शुक्रवार को मंडरायल जाने का कार्यक्रम था, जिसे खराब मौसम के कारण टाल दिया गया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को धौलपुर, जबकि बृहस्पतिवार को भारी वर्षा से प्रभावित बूंदी, कोटा और बारां जिले के विभिन्न क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था।
उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी लेकर फसल, पशुओं और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन करने का निर्देश दिया था। राजस्थान में लगातार बारिश होने, नदियों के उफान पर आने और बांधों के गेट खोले जाने से कोटा संभाग के कई जिलों में इस सप्ताह जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
Similar Post
-
लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
लुधियाना, सोमवार, 18 मई 2026। तीन निजी स्कूलों को सोमवार को बम से ...
-
नीट मामले में कोचिंग सेंटर का संस्थापक गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ...
-
यूडीएफ सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की, केएसआरटीसी बसों में महिलाएं करेंगी मुफ्त यात्रा
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 18 मई 2026। केरल में नवगठित संयुक्त लोकता ...
