Anker 621 Magnetic 5000mAh लॉन्च
मोबाइल डिवाइसेज के लिए चार्जिंग एक्सेसरी बनाने वाली कंपनी Anker की ओर से नई Anker 621 Magnetic Battery को लॉन्च किया गया है। इसकी चार्ज कैपिसिटी 5,000mAh की है। इसे खासतौर पर iPhone के लिए तैयार किया गया है। जिसके लिए यह MagSafe डिवाइस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानि चार्जिंग करते समय आईफोन को यह आराम से होल्ड कर सकता है। यह पावर बैंक 7.5W तक का आउटपुट दे सकता है। साइज में कॉम्पेक्ट और वजन में हल्का ये पावरबैंक MiniCell टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, डिवाइस में दिए गए मेग्नेट काफी शक्तिशाली हैं और चार्जिंग के समय यह आईफोन को होल्ड रख सकते हैं।
Anker 621 Magnetic Battery price, availability
- Anker 621 Magnetic Battery को Amazon से खरीदा जा सकता है। अमेरिका में इसे Amazon पर 49.99 डॉलर (लगभग 4000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। धीरे-धीरे इसे दूसरे मार्केट्स में भी उपलब्ध करवाया जाएगा। अमेरिका में इसके लिए डिलीवरी सितम्बर में शुरू होने की उम्मीद है।
Anker 621 Magnetic Battery specifications
- Anker 621 Magnetic Battery (MagGo) 5000mAh के लिए कंपनी ने कहा है कि यह iPhone 13 और iPhone 12 के साथ बहुत अच्छी तरह से काम करता है। हालांकि, दोनों डिवाइसेज की चार्जिंग करते समय यह कितना टाइम लेता है, इसके बारे में डिटेल्स नहीं दी गई हैं। इसका वजन 142 ग्राम है। फोन को चार्ज करते समय आप इसे आसानी से पॉकेट में भी रख सकते हैं क्योंकि इसका साइज काफी कॉम्पेक्ट है।
- जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें लगे मेग्नेट्स काफी स्ट्रॉन्ग हैं। यह 10N 2.2lb मेग्नेट के साथ आता है। चार्जिंग के लिए इसमें 60 सेंटीमीटर की यूएसबी-सी टू यूएसबी-सी केबल दी गई है। इसकी बैटरी 5000mAh की है। पावरबैंक को चार्ज करने में कितना समय लगता है, इसकी जानकारी भी कंपनी ने नहीं दी है। कंपनी इसके साथ 2 साल की वारंटी भी दे रही है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
