Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7060 दिया गया है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Lava Bold 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Lava Bold 2 5G का प्राइस
- इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये का है। हालांकि, यह शुरुआती प्राइस है और इसमें बैंक ऑफर भी शामिल हैं। Lava Bold 2 5G को Feather White और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर 19 मार्च से शुरू होगी।
Lava Bold 2 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
- डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में इस स्मार्टफोन को 5 लाख प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। Lava Bold 2 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी कैमरा यूनिट में एकLED फ्लैश है।
- इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.55 mm की है। पिछले महीने Lava Bold N2 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc SC9863A का इस्तेमाल किया गया है। Lava Bold N2 में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
