बेअदबी,असहिष्णुता की घटनाएं राज्य में सांप्रदायिक शांति के लिए खतरा: परगट सिंह
जालंधर, बुधवार, 31 अगस्त 2022। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने राज्य के तरनतारन जिले में चर्च पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि बेअदबी और असहिष्णुता की ऐसी घटनाएं राज्य में सांप्रदायिक शांति के लिए खतरा हैं। सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि बदमाशों द्वारा चर्च में तोड़फोड़ अत्यंत निंदनीय है। बेअदबी और असहिष्णुता की ऐसी घटनाएं राज्य में सांप्रदायिक शांति के लिए खतरा हैं। हमले के पीछे देश के कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पंजाब के तरनतारन जिले में कुछ लोगों के एक समूह ने मंगलवार की रात पट्टी के गांव ठकरपुर के एक चर्च में कथित तौर पर जबरदस्ती घुसकर ईसा और मरियम की मूर्ति को तोड़ दिया और पादरी की कार में भी आग लगा दी।
Similar Post
-
असम चुनाव: सिस्सीबारगांव में भाजपा के जीबन गोगोई 40,000 से अधिक मतों से विजयी
गुवाहाटी, सोमवार, 04 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज ...
-
बंगाल चुनाव : शुरुआती मतगणना में ममता सरकार के 20 से ज्यादा मंत्री पीछे
कोलकाता, सोमवार, 04 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की शुर ...
-
नवी मुंबई में खुले मैदान में फिर आग लगी; कोई घायल नहीं
ठाणे, सोमवार, 04 मई 2026। नवी मुंबई के उस खुले मैदान में सोमवार क ...
