602 ग्राम पंचायतों पर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एक सितम्बर को
जयपुर, बुधवार, 31 अगस्त 2022। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने के लिये त्रि-स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत महीने के प्रथम गुरूवार एक सितम्बर को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर जिले की 602 ग्राम पंचायतों पर ग्राम पंचायत स्तरीय एवं समाधान व्यवस्था कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर स्थापित ई-मित्र प्लस मशीनों के माध्यम से किया जायेगा। जनसुनवाई कार्यक्रम में गत जनसुनवाई के लम्बित परिवादों की समीक्षा की जायेगी।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
