श्रीनगर में तीन दुकानें जलकर राख
श्रीनगर, गुरुवार, 01 सितंबर 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गयीं। राहत की बात है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल एवं आपात सेवा के अधिकारियों ने बताया कि बारबरशाह क्षेत्र में आज सुबह एक दुकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि आसपास के स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। उन्होंने आशंका जतायी है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
Similar Post
-
मणिपुर के थोबल में पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड हमला, कोई हताहत नहीं
इंफाल, रविवार, 30 अगस्त 2026। मणिपुर के थोबल जिले में शनिवार शाम ...
-
रूस को पेट्रोल भेजने वाला प्रमुख देश बना भारत, रिफाइनरी पर हमलों से बाधित हुई आपूर्ति
नई दिल्ली, रविवार, 30 अगस्त 2026। यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण ...
-
एनआईए अदालत ने आईएसआईएस से जुड़े आतंकी साजिश मामले में व्यक्ति को सुनाई सात साल की सजा
बेंगलुरु, रविवार, 30 अगस्त 2026। एनआईए की अदालत ने एक व्यक्ति को ...
