ओडिशा सरकार ने पुरी में भगवान जगन्नाथ से जुड़ी 52 एकड़ जमीन हासिल की
भुवनेश्वर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने 'भगवान जगन्नाथ' की लगभग 52 एकड़ जमीन वापस हासिल कर ली है, जो पहले पुरी जिले में एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य के राजस्व विभाग ने एक बयान में कहा कि यह जमीन 1977 में 'दक्षिण पार्श्व मठ' से जुड़े एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज थी तथा उसके मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जो न्यायिक हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है।
विभाग ने कहा, ‘‘राजस्व रिकॉर्ड में अब सुधार कर दिया गया है... और इसे भगवान जगन्नाथ के नाम पर दर्ज कर दिया गया है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘यह फैसला देव संपत्ति की सुरक्षा और राजस्व रिकॉर्ड की सटीकता के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है।’’ इसमें बताया गया है कि यह फैसला एक ‘‘विस्तृत सुनवाई, तथ्यों की समीक्षा, विभिन्न राजस्व दस्तावेजों की जांच और कानूनी विश्लेषण’’ के बाद आया है। यह मामला श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन द्वारा दायर किया गया था, जो पुरी तहसील के दामोदरपुर शासन 'मौजा' (राजस्व गांव) में स्थित 52.22 एकड़ जमीन से जुड़ा है।
बयान में कहा गया है कि 1927 के बंदोबस्त रिकॉर्ड में भगवान जगन्नाथ को “भूमि का मुख्य ज़मींदार” बताया गया था, जबकि उस व्यक्ति का “अधिकार-धारक” के रूप में उल्लेख था। इसमें कहा गया, “हालांकि, 1977 के बंदोबस्त में, 42 भूखंडों वाली पूरी 52.22 एकड़ जमीन उस व्यक्ति के नाम पर दर्ज कर दी गई। मंदिर प्रशासन ने सवाल उठाया कि पुराने रिकॉर्ड में मौजूद अधिकारों के बावजूद बाद की प्रविष्टियां कैसे की गईं।” अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की 11 से अधिक बार सुनवाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों को अपनी दलीलें और सहायक दस्तावेज़ पेश करने का मौका दिया गया।
Similar Post
-
परिसीमन पर उद्धव ठाकरे का रुख भ्रमित करने वाला, शिवसेना (उबाठा) विधेयक का समर्थन करे: शिरसाट
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। महाराष्ट्र के मंत्र ...
-
ओडिशा सरकार ने पुरी में भगवान जगन्नाथ से जुड़ी 52 एकड़ जमीन हासिल की
भुवनेश्वर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने 'भगवान जगन्न ...
-
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेत से ड्रोन बरामद
जम्मू, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंत ...
