असम: रिश्वत लेने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 04 सितंबर 2022। नागांव जिले में असम पुलिस के एक उप निरीक्षक को, एक आरोपी को जमानत दिलवाने में सहायता करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्त्तार किया गया है। रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय के अधिकारियों ने कचुआ पुलिस थाने के सेकंड अफसर को भ्रष्टाचार के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया। सतर्कता निदेशालय को शिकायत मिली थी कि उप निरीक्षक ने जमानत दिलवाने में सहायता करने के बदले एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। उस व्यक्ति पर एक गैर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज था। बाद में आरोपी ने चार हजार रुपये लेने पर सहमति जताई। विज्ञप्ति में कहा गया कि शिकायत के आधार पर सतर्कता अधिकारियों ने कचुआ पुलिस थाने में उप निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ा।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
