बेंगलुरु में भारी बारिश, अनेक इलाके और सड़कें जलमग्न
बेंगलुरु, सोमवार, 05 सितंबर 2022। बेंगलुरु में रात भर हुई मूसालाधार बारिश के कारण सोमवार को कई इलाकों में पानी भर गया और राहत कार्यों के लिए नौकाओं तथा ट्रैक्टरों को लगाना पड़ा। शहर में अनेक झील, तालाब और नाले लबालब भरे हैं और निचले इलाकों में घरों में पानी भर गया है जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सरजापुर रोड पर रैंबो ड्राइव लेआउट और सनी ब्रूक्स लेआउट समेत कुछ इलाकों में जलभराव की ऐसी स्थिति है कि सुबह के समय छात्रों और दफ्तर जाने वालों को निकालने के लिए नौकाओं तथा ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करना पड़ा।
आउटर रिंग रोड पर अनेक इलाकों से खबरें हैं कि बारिश और बाढ़ की वजह से अनेक आईटी कंपनियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘‘बेंगलुरु में भारी बारिश हुई है। मैंने बेंगलुरु नगर निगम के आयुक्त और अन्य अधिकारियों से बात की है। मैंने अधिकारियों से कहा है कि शहर में महादेवपुरा तथा बोम्मनहल्ली क्षेत्रों में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के दो दलों को तैनात करने को कहा है।’’ मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अधिकारियों को जलमग्न क्षेत्रों से जल्द से जल्द पानी निकालने को कहा है।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
