उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे जगदीप धनखड़
झुंझुनूं, गुरुवार, 08 सितंबर 2022। उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद पहली मर्तबा जगदीप धनखड़ राजस्थान दौरे पर रहे। उपराष्ट्रपति धनखड़ आज झुंझुनूं में पैतृक गांव किठाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूल भवन शिलान्यास और अपने नागरिक अभिन्नदन समारोह मे शिरकत की। सभा स्थल पर 15 मिनट के उद्बोधन में उपराष्ट्रपति ने सादगी से जीवन जीने और शिक्षा जैसे मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज किसान परिवार का कोई व्यक्ति इस पद तक पहुंचा है, इसे देखकर संविधान निर्माता को बहुत बड़ा सुख मिलेगा। मैं इसी मिट्टी का लाल हूं और हर दिन गांव को याद करता हूं।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पृष्ठभूमि देखकर लगता है कि हालात अब बेहतर होते जा रहे हैं। धनखड़ ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि लड़के-लड़की में फर्क मत करो और उन्हें जो करना है करने दो। उपराष्ट्रपति ने केंद्र की उज्जवला योजना की तारीफ की और पश्चिम बंगाल का उदाहरण दिया। गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे जैसे ही सेना के हेलिकॉप्टर्स की गड़गड़ाहट गांव वालों को सुनाई दी, गांव वाले उनका स्वागत करने हेलीपैड पर पहुंच गए। स्वागत के बाद वे सबसे पहले अपने आराध्य बालाजी के मंदिर पहुंचे।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
