अखिलेश यादव के बयान पर मायावती ने किया पलटवार, भाजपा से मिले होने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
नई दिल्ली, शनिवार, 10 सितंबर 2022। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बयान देने पर पीछे नहीं हटते है। आए दिन भाजपा के किसी न किसी नेता या मंत्री पर बयानेबाजी करते रहते है। वहीं एक आर फिर भाजपा के एक नेता को बयानों के बीच खींच लिया है। भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश के बीच लगातार बयान जारी हो रहे है। वहीं दोनों के बीच अब बसपा की मुखिया मायावती भी कूद गई हैं। बसपा सुप्रीमो ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करके समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया है।
मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि सपा मुखिया जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी कर रहे हैं। मायावती ने शनिवार को किए गए एक के बाद एक ट्वीट में कहा कि सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है। परिवार, पार्टी व इनके गठबंधन में आपसी झगड़े, खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनकी खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आमचर्चाओं में है तो फिर लोगों में निराशा क्यों न हो।
पूर्व सीएम मायावती ने लिखा कि साथ ही, सपा की बीजेपी के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है और यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर बीजेपी सरकार को यहां वॉकओवर मिला हुआ है व सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है। इससे आमजनता व खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त व उनमें काफी बेचैनी। बसपा चीफ ने कहा कि सपा मुखिया अपनी इसी प्रकार की जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी आदि करके व करवाकर लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास करते रहते हैं, जिससे लोगों व देश की अन्य विपक्षी पार्टियों को भी सपा से सावधान रहने की ज़रूरत है।
Similar Post
-
असम चुनाव: सिस्सीबारगांव में भाजपा के जीबन गोगोई 40,000 से अधिक मतों से विजयी
गुवाहाटी, सोमवार, 04 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज ...
-
बंगाल चुनाव : शुरुआती मतगणना में ममता सरकार के 20 से ज्यादा मंत्री पीछे
कोलकाता, सोमवार, 04 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की शुर ...
-
नवी मुंबई में खुले मैदान में फिर आग लगी; कोई घायल नहीं
ठाणे, सोमवार, 04 मई 2026। नवी मुंबई के उस खुले मैदान में सोमवार क ...
