‘विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार‘ कार्यक्रम 27 सितंबर से होगा प्रारंभ
जयपुर, रविवार, 11 सितंबर 2022। विशेष योग्यजन आयुक्त श्री उमाशंकर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से ‘विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार‘ कार्यक्रम तहसील स्तर पर 27 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 27 सितंबर को बीकानेर संभाग की नोखा तहसील से की जा रही है। कार्यक्रम प्रदेश के 7 संभागों की कुल 392 तहसीलों में आयोजित किया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि प्रत्येक संभाग के प्रत्येक जिले की प्रत्येक तहसील पर ‘विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार‘ तहसील मिशन 392 के तहत विशेष योग्यजन भाई बहनों से उनकी समस्याओं के समाधान और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि विशेष योग्यजनों को सुनवाई कार्यक्रम के दौरान विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र, उपकरण वितरण, चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना सहित राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं इत्यादि से लाभान्वित किया जाएगा।
Similar Post
-
उप्र के विभिन्न जिलों में चोर गिरोह के छह सदस्य तीन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बहराइच (उप्र), मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प् ...
-
माकपा ने जनगणना नियमों में किए गए संशोधनों को वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पा ...
-
दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से पहले अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी कोलकाता पुलिस
कोलकाता, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। कोलकाता में चोरबागान दुर्गा ...
