वेंकैया ने कृष्णम राजू को दी श्रद्धांजलि
हैदराबाद, सोमवार, 12 सितंबर 2022। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सोमवार को यहां पूर्व केंद्रीय रक्षा और विदेश राज्य मंत्री यूवी कृष्णम राजू के जुबली हिल्स स्थित आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। नायडू ने बाद में ट्वीट किया, ''पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रख्यात फिल्म अभिनेता श्री उप्पलपति वेंकट कृष्णम राजू के पार्थिव शरीर के मैंने दर्शन किए और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। ''उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से एक अच्छे दोस्त को खोने पर बहुत दुख है। प्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा, आंध्र प्रदेश के मंत्री आर के रोजा, सी वेणु गोपाल कृष्ण और आंध्र प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष सोमू वीराजू ने भी श्री राजू को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। भाजपा ने श्री राजू के ताबूत को पार्टी के झंडे से लपेटा। गौरतलब है कि सुप्रसिद्ध नेता एवं अभिनेता कृष्णम राजू का रविवार तड़के इलाज के दौरान गचीबोवली के एआईजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। राजू का आज अपराह्न अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
