अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड 'गन्स एन' रोजेज' अपने मौजूदा भारत दौरे के तहत मंगलवार को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि गुवाहाटी उनके कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए उत्सुक है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘पैराडाइज सिटी का आज रात एक नया पता है और वह है गुवाहाटी। क्या आप इस शानदार प्रस्तुति वाली एक यादगार रात के लिए तैयार हैं?’’
इससे पहले, गन्स एन' रोजेज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘आज रात हम पहली बार गुवाहाटी में प्रस्तुति देंगे!’’ पिछले साल मुंबई में प्रस्तुति देने और 2012 में बेंगलुरु तथा मुंबई में कार्यक्रम करने के बाद गन्स एन' रोजेज का यह देश का तीसरा दौरा होगा। इस पोस्ट के जवाब में शर्मा ने कहा, ‘‘गुवाहाटी आज रात आपकी प्रस्तुति का आनंद लेने के लिए उत्सुक है! लाल नदी और नीली पहाड़ियों की धरती पर आपका स्वागत है!’’ अपने मौजूदा विश्व दौरे के एशिया चरण के तहत बैंड ने 14 नवंबर को बेंगलुरु में प्रस्तुति दी थी।
Similar Post
-
अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड ...
-
भारत, जापान तोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। भारत और जापान इस हफ्ते तोक्य ...
-
‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा यमुना प्रदूषण से ध्यान भटकाने की कोशिश : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवा ...
