फ्रांस की विदेश मंत्री 13 से 15 सितंबर तक भारत की यात्रा करेंगी
नई दिल्ली, सोमवार, 12 सितंबर 2022। फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना मंगलवार से भारत का तीन दिवसीय दौरा करेंगी और इस दौरान वह अपने समकक्ष एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वार्ता करेंगी। विदेश मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि 13 से 15 सितंबर तक अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत कोलोना प्रमुख कारोबारियों के साथ बैठक करने के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई की यात्रा करेंगी। बयान में कहा गया है, ‘‘नयी दिल्ली में रूकने के दौरान कोलोना विदेश मंत्री जयशंकर के साथ 14 सितंबर को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वार्ता करेंगी।’’ इसमें कहा गया है कि फ्रांस की विदेश मंत्री की यात्रा से व्यापार, रक्षा, जलवायु, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
