Vivo Y22 स्मार्टफोन लॉन्च
Vivo Y22 स्मार्टफोन को सोमवार को इंडिया में लॉन्च किया गया। फोन में HD+ रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का LCD डिस्प्ले, 530 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 89.67 फीसदी स्क्रीन-टु-बॉडी रेश्यो दिया गया है। यह मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फिलहाल यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट के जरिए दो कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन के साथ कस्टमर, एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। पिछले हफ्ते ही इस फोन को इंडोनेशिया में तीन कलर ऑप्शंस में पेश किया गया था।
Vivo V22 के इंडिया में प्राइस और उपलब्धता
- Vivo V22 की कीमत इंडिया में 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले वैरिएंट के लिए 14,499 रुपये तय की गई है। कंपनी भारत में एक और स्टोरेज वैरिएंट 6GB + 128GB को भी लॉन्च करेगी। मौजूदा हैंडसेट को ऑफिशियल वीवो वेबसाइट के जरिए मेटावर्स ग्रीन और स्टारलिट ब्लू कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
- इस फोन के साथ कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर का भी ऐलान किया है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ग्राहक 750 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। ऑफर एचडीएफसी बैंक कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शंस पर भी लागू है।
- गौरतलब है कि वीवो Y22 को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में पेश किया गया था। हैंडसेट को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए IDR 2,399,000 (लगभग 12,800 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इंडोनेशिया में यह फोन मेटावर्स ग्रीन, स्टारलिट ब्लू और समर सियान कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Vivo Y22 के स्पेसिफिकेशंस
- डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट के साथ आने वाला Vivo Y22 फनटच ओएस 12 पर चलता है। इसमें एचडी+ (720x1,612 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 89.67 फीसदी स्क्रीन-टु-बॉडी रेश्यो है 70 फीसदी NTSC कलर गैमेट कवरेज है, जिसमें 530 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। सेल्फी कैमरा को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में फिट किया गया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसमें 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- Vivo Y22 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। फोन में 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, एनएफसी, एफएम रेडियो और ओटीजी सपोर्ट करता है।
- इसका रियर पैनल प्लास्टिक का है, जिसे धूल और पानी के खिलाफ IP54 रेट किया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। चार्जिंग पोर्ट टाइप सी है। यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और 5,000mAh की बैटरी से लैस है। फोन का वजन लगभग 190 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
