अदालत में सुनवाई के दौरान रो पड़े बंगाल के पूर्व मंत्री, न्यायिक हिरासत बढ़ी
कोलकाता, गुरुवार, 15 सितंबर 2022। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शहर की एक अदालत ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की जेल हिरासत की अवधि बुधवार को बढ़ा दी। स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए चटर्जी ने इससे पूर्व वर्चुअल सुनवाई के दौरान अदालत में आंसू बहाते हुये कहा, “जमानत दो, मुझे जीने दो।” एक अन्य आरोपी और अब जेल में बंद अर्पिता मुखर्जी की भी वर्चुअल पेशी की गई। न्यायाधीश विद्युत कुमार रॉय ने चटर्जी और अन्य आरोपी अर्पिता मुखर्जी दोनों की न्यायिक हिरासत दो सप्ताह और बढ़ा दी। चटर्जी को (ईडी) ने 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था। कई दिनों तक ईडी की हिरासत में रहने के बाद, वह वर्तमान में प्रेसीडेंसी जेल में बंद है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
