फियोना तूफान के कारण प्यूर्टो रिको अंधेरे में डूबा
सैन जुआन, सोमवार, 19 सितंबर 2022। उत्तर अमेरिकी महाद्वीप प्यूर्टाे रिको में तूफान फियोना ने दस्तक दी, जिससे पूरे अमेरिकी द्वीप क्षेत्र में अंधेरा छा गया। राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने अपडेट किया कि तूफान फियोना ने रविवार को दोपहर 3:20 बजे प्यूर्टो रिको के चरम दक्षिण-पश्चिमी तट के साथ टकराया था। एनएचसी की नवीनतम सार्वजनिक सलाह में कहा गया है कि तूफान फियोना - 140 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवाओं के साथ - प्यूर्टो रिको के पश्चिम में आगे बढ़ रहा है और डोमिनिकन गणराज्य की ओर बढ़ रहा है। यह तूफान ''भयावह बाढ़'' का कारण भी बन रहा है। तूफान फियोना से भारी बारिश रविवार रात तक प्यूर्टो रिको में जारी रहने और बाद में सोमवार को डोमिनिकन गणराज्य में होने का अनुमान है। यह तूफान प्यूर्टो रिको में स्थानीय अधिकतम 30 इंच के साथ विशेष रूप से द्वीप के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में 12 से 18 इंच बारिश कर सकता है।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
