जोधपुर में 5 ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों को मंजूरी
जयपुर, सोमवार, 19 सितंबर 2022। जोधपुर के 5 ब्लॉक में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय खुलेंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नए कार्यालय खोलने और उनमें 30 नवीन पद स्वीकृत करने के लिए सहमति प्रदान की है। गहलोत की स्वीकृति से जिले के पीपाड़ शहर, लोहावट, देंचू, सेखाला एवं बापिनी में कार्यालय संचालित होंगे। प्रत्येक में एक-एक ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय, वरिष्ठ सहायक/कनिष्ठ सहायक, संगणक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं मशीन विद मैन के पद स्वीकृत किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश की नवसृजित पंचायत समितियों में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।
Similar Post
-
पासपोर्ट, आधार को नागरिकता का प्रमाण बनाने के लिए कानूनी ढांचे में संशोधन हो: थरूर
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 जून 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थर ...
-
एसआईआर के एक साल पूरे, अब तक करीब छह करोड़ नाम हटाये गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 जून 2026। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पु ...
-
बीएमसी ने बांद्रा के फुटबॉल मैदान को कन्वेंशन सेंटर में बदल दिया: आदित्य ठाकरे
मुंबई, शुक्रवार, 26 जून 2026। शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उब ...
