शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 215.6 अंक गिरकर 59,504.14 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 49.9 अंकों के दबाव के साथ 17,766,35 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 2.2 अंक चढ़कर 25,942.30 और स्मॉलकैप सूचकांक 13 अंकों के उछाल के साथ 29,455.79 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 578.51 अंक की छलांग लगाकर 59719.74 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 194 अंक उछलकर 17816.25 अंक पर पहुंच गया।
Similar Post
-
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये महंगा
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपू ...
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
