कार्तिक पांडे सेशल्स में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त किये गए
नई दिल्ली, गुरुवार, 22 सितंबर 2022। कार्तिक पांडे को सेशल्स में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी । मंत्रालय के बयान के अनुसार, कार्तिक पांडे वर्ष 2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में काम कर रहे हैं । विदेश मंत्रालय ने कहा कि पांडे को सेशल्स में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वह जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं ।
Similar Post
-
झारखंड: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जमानत पर जेल से रिहा
रांची, बुधवार, 14 मई 2026। झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम बृह ...
-
मुंबई हवाई अड्डे पर 5.70 करोड़ के हीरे की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
मुंबई, बुधवार, 14 मई 2026। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुं ...
-
ओडिशा में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं
भुवनेश्वर, बुधवार, 14 मई 2026। ओडिशा में बृहस्पतिवार को पेट्रोल ...
