छत्तीसगढ़ में दो कारों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
कोरबा, शुक्रवार, 13 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बांगो थानाक्षेत्र में झरना मोड़ के पास कटघोरा-अंबिकापुर राजमार्ग पर मध्यरात्रि में हुई। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 42 वर्षीय धनपत यादव और 43 वर्षीय इन्द्रजीत गोण्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों में सवार लोग जिले के सरमा कोरबी इलाके के निवासी थे। उन्होंने बताया कि एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे कुछ लोगों की जान बच गई। अधिकारी के अनुसार स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हुए तथा उन्होंने पुलिस एवं 112 आपातकालीन सेवा को सूचित किया। उन्होंने कहा कि घायलों को पोड़ी-उप्रोड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दो को बाद में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्नत उपचार के लिए पहुंचाया गया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि तेज गति हादसे का मुख्य कारण हो सकता है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
