पर्यटन कोष में वर्ष 2022-23 में एक हजार करोड़ रूपए आवंटित- पर्यटन राज्य मंत्री

जयपुर, शुक्रवार, 23 सितंबर 2022। पर्यटन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पर्यटन विकास कोष में वर्ष 2022-23 में एक हजार रूपए आवंटित किए गए हैं, जिसमें से 600 करोड़ रूपए पर्यटन की आधारभूत संरचना को बढ़ाने के लिए तथा 400 करोड़ रूपए राज्य को पर्यटन डेस्टिेनेशन के रूप में विकसित करने के लिए ब्रांडिंग सहित मीडिया प्लानिंग के लिए आवंटित किए गए हैं। मीणा ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में बताया कि राज्य में पर्यटन को विकास के लिए वर्ष 2020-21 में 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था जिसे वर्ष 2021-22 में 500 करोड़ तथा वर्ष 2022- 23 में एक हजार करोड़ रूपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण राज्य में सबसे ज्यादा पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ था, जिस कारण स्वीकृत राशि का व्यय नहीं हो पाया लेकिन अब पर्यटन विकास के कार्य ने गति पकड़ ली है तथा शीघ्र ही स्वीकृत राशि को राज्य में पर्यटन के बढ़ावा देने के लिए व्यय किया जाएगा।
इससे पहले श्री मीणा ने विधायक श्री अशोक लाहोटी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में विगत तीन वर्षों में पर्यटन विकास कोष में उपलब्ध राशि में से जारी की गई प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने पर्यटन विकास कोष के अन्तर्गत उपलब्ध कराई गई राशि में से स्वीकृत एवं व्यय राशि का वर्षवार विवरण सदन के पटल पर रखा।


Similar Post
-
नीट-यूजी परीक्षा से पहले देशभर के केंद्रों पर ‘मॉक ड्रिल’
नई दिल्ली, शनिवार, 03 मई 2025। राष्ट्रव्यापी मेडिकल प्रवेश परीक ...
-
सरकार ने पाकिस्तान के ध्वज वाले जहाजों के भारत में किसी भी बंदरगाह में प्रवेश पर लगायी रोक
नई दिल्ली, शनिवार, 03 मई 2025। भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बा ...
-
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
गरियाबंद, शनिवार, 03 मई 2025। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सु ...