प्रख्यात प्रकाशक नायर को ‘गोल्डन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली, सोमवार, 26 सितंबर 2022। प्रख्यात प्रकाशक के. पी. आर. नायर को प्रकाशन के क्षेत्र में उनके 50 से अधिक वर्षों के योगदान के लिए ‘फेडरेशन ऑफ पब्लिशर्स बुकसेलर्स एसोसिएशन’ (एफपीबीएआई) द्वारा ‘गोल्डन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। नायर ने शनिवार को यहां एफपीबीएआई की 68वीं वार्षिक आमसभा के दौरान पुरस्कार प्राप्त किया। वह दिल्ली स्थित कोणार्क प्रकाशक के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। कार्यक्रम के दौरान नायर ने कहा, ‘‘ एफपीबीएआई द्वारा गोल्डन अवॉर्ड के लिए चुना जाना बेहद सम्मान की बात है। मैं पुस्तक प्रकाशन क्षेत्र में बिताए 50 वर्षों को विनम्रतापूवर्क याद करता हूं।’’ उन्होंने भारतीय प्रकाशन उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया कि किस तरह कागज तथा छपाई की बढ़ती लागत इसके अस्तित्व को खतरे में डाल रही है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
