गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर में ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ की स्थापना की
जम्मू, सोमवार, 26 सितंबर 2022। हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को अपनी नयी पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) की स्थापना की। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से पांच दशक से अधिक समय पुराना अपना नाता तोड़ लिया था। आजाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं आज यहां से डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) की शुरुआत कर रहा हूं। यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रतीक है। हमारी विचारधारा महात्मा गांधी के आदर्शों पर आधारित होगी।” आजाद ने कहा कि डीएपी का किसी अन्य राजनीतिक पार्टी से कोई “मुकाबला नहीं” होगा और यह जम्मू-कश्मीर में शांति व सामान्य स्थिति को “मजबूत” बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद समेत कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक प्रमुख नेताओं ने आजाद के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
