लॉन्च हुआ अफॉर्डेबल Oppo A17
Oppo A17 को कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है और यह फिलहाल मलेशिया में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की खासियतों में AI-पावर्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 50-मेगापिक्सल का है। यह MediaTek Helio P35 (MT6765) SoC पर काम करता है, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। हैंडसेट में एक्सटेंडेड रैम फीचर भी है, जो स्टोरेज को वर्चुअल रैम में बदलता है। Oppo के नए स्मार्टफोन को एक अलग लेदर-फील डिजाइन और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग के साथ पेश किया गया है ।
Oppo A17 price, availability
- Oppo A17 के एकमात्र 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 599 (लगभग 10,600 रुपये) है। फोन देश में लेक ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Oppo A17 specifications
- Oppo A17 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1.1 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.56-इंच HD+ (720x1,612 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह MediaTek Helio P35 SoC पर काम करता है, जिसे 4GB के साथ जोड़ा गया है। फोन 4GB तक स्टोरेज इस्तेमाल कर वर्चुअल रैम बना सकता है।
- फोटो और वीडियो के लिए, Oppo A17 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में f/2.8 अपर्चर लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें एक 5-मेगापिक्सल सेंसर है, जो f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ आता है।
- ओप्पो हैंडसेट में 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। Oppo A17 में 5,000mAh की बैटरी है। इसका डायमेंशन 164.2x75.6x8.3mm और वजन 189 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
