सागर में स्कूल बस के पलटने से छात्र की मौत, आठ अन्य घायल
सागर, मंगलवार, 27 सितंबर 2022। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल की बस के पलट जाने से 15 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बताया कि राहतगढ़-खुरई मार्ग पर चंद्राकर गांव के पास सुबह करीब आठ बजे लगभग 40 छात्रों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। उन्होंने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कक्षा नौ के एक छात्र की मौत हो गई। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि आठ छात्र घायल हो गए और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
