उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- भगवा झंडा सिर्फ हाथों में नहीं, दिल में होना चाहिए
मुंबई, गुरुवार, 29 सितंबर 2022। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को बीजेपी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भगवा झंडा सिर्फ किसी के हाथ में नहीं बल्कि दिल में होना चाहिए। भाजपा और शिंदे धड़ा अक्सर ठाकरे पर आरोप लगाता रहा है कि वह सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) से हाथ मिलाकर हिंदुत्व की विचारधारा से समझौता कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह हमें देश में लोकतंत्र को बचाने और हिंदुत्व को बनाए रखने के लिए भगवान द्वारा दिया गया अवसर है। भगवा झंडा सिर्फ किसी के हाथ में नहीं होना चाहिए, यह किसी के दिल में होना चाहिए। जो कि मेरे दिल में है। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से दशहरा रैली में अनुशासित तरीके से आने के लिए कहा।
वहीं ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग में चल रहे शिवसेना की लड़ाई मामले पर कहा कि हमें कोर्ट के साथ-साथ चुनाव आयोग के सामने भी इस लड़ाई को जीतने की जरूरत है। बता दें कि मुंबई के शिवाजी पार्क में 5 अक्टूबर को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दशहरा रैली के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बॉम्बे हाई कोर्ट ने ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में रैली की अनुमति दी है। वहीं रैली की इजाजत मिलने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों से कहा कि परंपरा में कालिख न लगने पाए।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एसयूवी खाई में गिरी, सात लोगों की मौत
चंबा, गुरुवार, 18 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मसरूं ...
-
प्रधान ने नीट -यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 जून 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद ...
-
अखिलेश यादव का ओपी राजभर पर पलटवार, कहा- ‘मंत्री नहीं अफवाह मंत्री हैं’
लखनऊ, गुरुवार, 18 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश ...
