पूर्व मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, गुरूग्राम के मेदांता में ICU में भर्ती
नई दिल्ली, रविवार, 02 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव का इलाज डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर है। बता दें कि वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इधर सूचना मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी लखनऊ से गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं। शिवपाल यादव दिल्ली में मौजूद हैं।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
