जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद
श्रीनगर, रविवार, 02 अक्टूबर 2022। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के दल पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमले की घटना दक्षिणी कश्मीर जिले के पिंगलाना इलाके में हुई। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।’’ पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर रवाना किया गया है और इलाके की घेराबंदी की जा रही है।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
