शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 717.84 अंक उछलकर 57,506.65 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 260.1 अंक बढ़कर 17,147.45 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 273.95 अंक चढ़कर 24,819.95 और स्मॉलकैप सूचकांक 265.93 अंकों की तेजी के साथ 28,566.15 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयराें वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 638.11 अंक टूटकर 56788.81 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 207 अंक गिरकर 16887.35 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये महंगा
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपू ...
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
