तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति किया गया : पार्टी
हैदराबाद, बुधवार, 05 अक्टूबर 2022। हैदराबाद, पांच अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की कवायद के साथ बुधवार को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) किया गया। पार्टी की महत्वपूर्ण आम सभा बैठक में यह फैसला लिया गया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान इस बाबत एक प्रस्ताव पारित किया गया है। पार्टी अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रस्ताव पढ़ा और घोषणा की कि पार्टी की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस करने का संकल्प लिया गया। इस घोषणा के बाद पार्टी मुख्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
Similar Post
-
हिमाचल उच्च न्यायालय ने कृषि विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति से जुड़े राज्य के नियम रद्द किए
शिमला, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ...
-
ठाणे : अपराध शाखा के पुलिसकर्मी बनकर आए लोगों ने वाहन से 61.5 लाख रुपये लूटे
ठाणे, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपरा ...
-
पंजाब पुलिस ने हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव ...
