झारखंड में आईईडी विस्फोट में कोबरा का सहायक कमांडेंट घायल
चाईबासा (झारखंड), रविवार, 01 मार्च 2026। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान रविवार को एक 'परिष्कृत विस्फोटक उपकरण' (आईईडी) के जरिये किए गए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष इकाई कोबरा का एक सहायक कमांडेंट घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सारंडा के जंगल में उस समय घटी जब प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा लगाए गए एक आईईडी में विस्फोट हो गया। पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''विस्फोट में एक सहायक कमांडेंट घायल हो गए और उन्हें हवाई मार्ग से रांची के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है।'' 'कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन' (कोबरा) सीआरपीएफ की एक विशेष इकाई है, जो गुरिल्ला रणनीति और जंगल युद्ध में निपुण है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में घेराबंदी की और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
