अंबानी परिवार को धमकी देने वाला आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार
दरभंगा, गुरुवार, 06 अक्टूबर 2022। जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से आज दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि मुंबई से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुबह पांच बजे छापा मारकर एक व्यक्ति राकेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ मुंबई लेकर चली गई है । गौरतलब है कि बुधवार को रिलायंस फाउंडेशन के मुंबई स्थित अस्पताल मैं फोन कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल को बम विस्फोट कर उड़ा देना और मुकेश अंबानी तथा उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी ।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
