Infinix Zero Ultra 5G लॉन्च
Infinix ने ग्लोबल मार्केट में Infinix Zero Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। ट्विटर पोस्ट में कंपनी ने स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस को टीज किया है, जिसमें 180W थंडर चार्ज, 120Hz वाटरफॉल डिस्प्ले और 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। प्रोसेसर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 920 SoC दिया गया है। Infinix Zero Ultra 5G लॉन्च के साथ कंपनी ने स्पेस-थीम वाले लिमिटेड वर्जन XBOY Explorer NFT कलेक्शन का भी ऐलान किया है।
Infinix Zero Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता
- कीमत की बात की जाए तो स्मार्टफोन कंपनी के मुताबिक, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $520 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 42,400 रुपये है। Infinix ने इस स्मार्टफोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 5GB तक RAM को बढ़ा सकते हैं। कलर ऑप्शन के तौर पर Infinix Zero Ultra 5G दो कलर वेरिएंट जैसे कि Coslight Silver और Genesis Noir में मिलेगा। हालांकि Infinix Zero Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता क्षेत्र से क्षेत्र पर निर्भर करती है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजारों में आएगा या नहीं इसकी जानकारी और तारीख कंफर्म नहीं है।
Infinix Zero Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस
- स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो MediaTek Dimensity 920 SoC से लैस है। बैटरी के लिए इसमें 180W थंडर चार्ज सपोर्ट वाली 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिर्फ 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इसमें ड्यूल मोड-स्टैंडर्ड मोड और फ्यूरियस मोड दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाईफाई 6 और 5जी कनेक्टिविटी दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
