नोएडा व गाजियाबाद में 20 दिन तक नहीं होगी गंग नहर से जलापूर्ति
नोएडा, गुरुवार, 06 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में निवासियों को अगले 20 दिन तक पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बृहस्पतिवार से गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई है। नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि गंग नहर की सफाई के कारण गंगा जल की आपूर्ति बंद की गई है और 26 अक्टूबर के बाद गंग नहर में पानी छोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि गंग नहर की सफाई के लिए प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में करीब 20 दिन के लिए गंग नहर में पानी की आपूर्ति रोकी जाती है।
त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की ओर से शहरवासियों के लिए जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि गंग नहर से आपूर्ति बाधित होने के बाद दो-तीन दिन तक स्टोर किए गए पानी से काम चलाया जाएगा। इसके बाद भूमिगत जलाशय के पानी की आपूर्ति की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा है कि जहां पानी की समस्या होगी, वहां टैंकर से भी पानी भिजवाया जाएगा। नोएडा के अलावा पड़ोसी गाजियाबाद जिले में भी गंग नहर से होने वाली जलापूर्ति को बंद कर दिया गया है।
Similar Post
-
असम चुनाव: सिस्सीबारगांव में भाजपा के जीबन गोगोई 40,000 से अधिक मतों से विजयी
गुवाहाटी, सोमवार, 04 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज ...
-
बंगाल चुनाव : शुरुआती मतगणना में ममता सरकार के 20 से ज्यादा मंत्री पीछे
कोलकाता, सोमवार, 04 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की शुर ...
-
नवी मुंबई में खुले मैदान में फिर आग लगी; कोई घायल नहीं
ठाणे, सोमवार, 04 मई 2026। नवी मुंबई के उस खुले मैदान में सोमवार क ...
