इक्वाडोर की जेल में हुए झगड़ों में पांच कैदियों की मौत
क्विटो, शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2022। इक्वाडोर की जेल में हुए झगड़े में कम से कम पांच कैदियों की मौत हो गई तथा 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इक्वाडोर की जेल प्रशासन एजेंसी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि बुधवार को हुए झगड़ों में घायल हुए लोगों में से 18 कैदी और पांच पुलिस अधिकारी थे। एजेंसी ने दक्षिण-पश्चिम बंदरगाह शहर गुआयाकिल की इस जेल में हुए झगड़े को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों के बीच संघर्ष बताया। एजेंसी के अनुसार जेल पर नियंत्रण के लिए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हुई हाथापाई के दौरान आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल किया गया था। लताकुंगा के केंद्रीय शहर में सोमवार को हुई झड़प के बाद इस सप्ताह जेल में यह दूसरी झड़प थी। इसमें एक तस्कर सहित सोलह कैदियों की मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए थे।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
