शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 129.54 अंक गिरकर 58,092.56 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 44.6 अंक घटकर 17,287.20 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव देखा गया। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.84 अंक टूटकर 25,409.24 और स्मॉलकैप सूचकांक 13.98 अंकों की गिरावट के साथ 29,082.18 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 156.63 अंकों की बढ़त लेकर 58222.10 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 57.50 अंक बढ़कर 17331.80 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये महंगा
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपू ...
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
