राज्य में खादी वस्त्रों की बिक्री पर 50 प्रतिशत की छूट
जयपुर, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022। महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राज्य में उत्पादित खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रदेशवासी 30 जनवरी, 2023 तक इस छूट का लाभ ले सकते हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त शासन श्री सचिव शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार खादी का उत्पादन, व्यापार एवं बिक्री को बढ़ाने के लिए यह छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा पंजीकृत खादी संस्था एवं समिति द्वारा संचालित बिक्री भंडार, उत्पादन केंद्रों और प्रदर्शनियों पर यह छूट 2 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ कर दी गई है।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा के कुछ हिस्सों में प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं, अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध
जम्मू, रविवार, 03 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के डोडा कस्बे के कुछ हिस् ...
-
केरल विधानसभा चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद चार मई को चुनाव परिणाम पर नजर
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 03 मई 2026। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतां ...
-
कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
जैसलमेर, रविवार, 03 मई 2026। राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवा ...
