तीन उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022। केंद्र सरकार ने मंगलवार को न्यायमूर्ति पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति पी. बी वरले को कर्नाटक उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति करने घोषणा की। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि विभाग की ओर से मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचनाएं आज जारी की गईं। अधिसूचनाओं के मुताबिक, राष्ट्रपति ने जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर स्थानांतरित करने की मंजूरी दी है। इसी प्रकार,जम्मू - कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे को पदोन्नत करके यहीं का मुख्य न्यायाधीश बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. बी. वरले को पदोन्नत करके कर्नाटक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश यू. यू. ललित की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने सितंबर के आखिरी सप्ताह में तीनों उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित सिफारिश की थी।
Similar Post
-
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल से मतभेद की खबरों को खारिज किया सतीशन ने, कहा- हम अच्छे मित्र हैं
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। केरल के मुख्यमंत्री व ...
-
आईटी कंपनियों के लिए पीएलसीपी का निलंबन भारत को प्रभावित करेगा: मंत्री प्रियंक खरगे
बेंगलुरु, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। कर्नाटक सरकार में मं ...
-
युद्ध की बदलती प्रकृति को भांपने वालों को मिलती है जीत: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ म ...
