केरल ‘मानव बलि’ मामला: कोर्ट ने तीन आरोपियों को 26 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
तिरुवल्ला, बुधवार, 12 अक्टूबर 2022। केरल के तिरुवल्ला में कथित रूप से मानव बलि के रूप में 2 महिलाओं की हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को एर्नाकुलम सत्र अदालत में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा। केरल ‘मानव बलि’ मामले पर कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा कि जब हमने मुख्य आरोपी शफी से पूछताछ की तो हमें पहले कुछ नहीं मिला। वैज्ञानिक जांच हमें पथानामथिट्टा तक ले गई। हमें जांच के दौरान पता चला कि शफी मुख्य साजिशकर्ता और विकृत व्यक्ति है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसी संभावना है कि आरोपियों ने पीड़ितों की हत्या करने के बाद शरीर के अंगों को खा लिया है। इसकी जांच की जा रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य आरोपी शफी एक विकृत व्यक्ति है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें अन्य आरोपी हैं और क्या ऐसे और मामले हुए हैं?
पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने बताया कि हमने मारे गए दोनों महिलाओं के शरीर के सभी हिस्सों को बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला में से एक के शरीर के अंगों को तीन गड्ढों में से बरामद किया गया जहां उन्हें दफनाया गया था। नागराजू ने बताया कि मुख्य आरोपी शफी ने वित्तीय कठिनाइयों वाले लोगों को खोजने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया। उसने भगवल सिंह और लैला को पाया, जो मानव बलि में रुचि रखते थे। शफी ने अपनी पत्नी के फोन में फेसबुक चलाया था लेकिन वह नहीं जानती थी। हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या मुख्य आरोपी शफी ने कोई यौन शोषण किया है। इस मानव बलि अनुष्ठान मामले के अलावा विभिन्न अपराधों के तहत शफी के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं।
Similar Post
-
स्कूटी को टक्कर मारने के बाद एक दुकान से टकराकर पलटा ट्रक, छात्रा समेत दो लोगों की मौत
कन्नौज (उप्र), रविवार, 12 अप्रैल 2026। कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्ष ...
-
प. बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 12 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय पश्चिम बंगाल ...
-
बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी: जदयू नेता संजय झा
पटना, रविवार, 12 अप्रैल 2026। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्री ...
