‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल ‘कुशा’ के पहले सफल उड़ान परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को शनिवार को बधाई दी। खांडू ने सोशल मीडिया पर उड़ान परीक्षण का वीडियो साझा करते हुए इसमें शामिल वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, उद्योग साझेदारों और रक्षा कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर सफल स्वदेशी प्रणाली राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है। खांडू ने लिखा, “लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल ‘कुशा’ के पहले सफल उड़ान परीक्षण में शामिल वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, औद्योगिकी साझेदारों और रक्षा कर्मियों को बधाई।”
उन्होंने इस उपलब्धि के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “यह उपलब्धि भारत की स्वदेशी वायु रक्षा क्षमता को मजबूत करती है, आयात पर निर्भरता घटाती है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। हर सफल स्वदेशी प्रणाली हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है।” डीआरडीओ ने बृहस्पतिवार को ओडिशा अपतटीय क्षेत्र स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से ‘कुशा’ मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण सफलपूर्वक किया। परीक्षण के दौरान इस मिसाइल प्रणाली ने तेज रफ्तार से और अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले हवाई लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
