अमित शाह के बयान पर भड़के CM नीतीश, बोले- ‘उनका राजनीतिक करियर अभी 20 साल पहले शुरू हुआ’
पटना, बुधवार, 12 अक्टूबर 2022। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का राजनीतिक करियर अभी 20 साल पहले शुरू हुआ। उनके बयानों को वह कोई महत्व नहीं देते हैं। बता दें कि मंगलवार को समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अमित शाह ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा था। दरअसल शाह ने कहा था कि समाजवादी नेता जयप्रकाश के शिष्य अब सत्ता की खातिर कांग्रेस की गोद में बैठे हैं.जदयू नेता ने कहा कि जिनका नाम आप ले रहे हैं क्या उन्हें पता है कि जेपी का आंदोलन क्यों था? हमने जेपी आंदोलन में अपनी पहचान बनाई थी। मैं उन लोगों को कोई महत्व नहीं देना चाहता, जिनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 20 साल पहले हुई थी। बता दें कि नीतीश कुमार ने दो महीने पहले एनडीए छोड़कर आरजेडी के साथ सरकार बनाई थी। नीतीश ने कहा कि हां, ये अलग बात है कि अभी वो सत्ता में हैं और मीडिया में उन्हें बहुत हाईलाइट मिलता है। दिल्ली के सभी अंग्रेजी अखबारों ने मेरे खिलाफ उनके आरोपों को प्रमुखता से छापा है, लेकिन मैं लापरवाह नहीं हो सकता।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
