लोक सेवाओं की गारंटी देने का विधेयक लाएगी राजस्थान सरकार
जयपुर, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022। राजस्थान सरकार जनता को लोक सेवाओं की गारंटी देने के लिए विधेयक लाएगी और इसके लिए मसौदा जारी कर आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘‘राज्य के निवासियों को सेवाओं की गुणवत्ता पूर्ण एवं समय पर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ‘‘राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी और जवाबदेही विधेयक-2022’’ लाने वाली है।’’
विधेयक को अंतिम रूप देने से पहले पारदर्शिता व जन सहभागिता की पहल के तहत विधेयक का प्रारूप सार्वजनिक अवलोकन के लिए पेश किया गया है। आम लोग प्रस्तावित विधेयक पर अपने विचार एवं सुझाव नौ नवंबर तक दे सकते हैं। विधेयक के प्रारूप के अनुसार, राज्य सरकार लोगों को लोक सेवाओं की गारंटी सुनिश्चित करने वाले इस कानून के कार्यान्वयन पर निगरानी के लिए राजस्थान सेवा आपूर्ति अधिकार संपन्न समिति बनाएगी।
Similar Post
-
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में 'टाउन हॉल' आयोजित करेगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रव ...
-
जेन जी पर भाजपा को अपने 'गॉडफादर' भागवत की सलाह माननी चाहिए : दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
पंजाब: कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का विशाल प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें
चंडीगढ़, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के भुग ...
