प्रसन्न बी. वराले ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली
बेंगलुरू, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022। न्यायमूर्ति प्रसन्न बी. वराले ने शनिवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य सचिव वंदिता शर्मा और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी यहां राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर न्यायमूर्ति वराले के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। न्यायमूर्ति वराले का जन्म 23 जून 1962 को कर्नाटक के निपानी में हुआ था। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से कला और कानून में स्नातक किया। उन्होंने 1985 में एक अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। उन्हें जुलाई 2008 में बम्बई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और वह तीन साल बाद स्थायी न्यायाधीश बने।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा के कुछ हिस्सों में प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं, अनधिकृत सभाओं पर प्रतिबंध
जम्मू, रविवार, 03 मई 2026। जम्मू-कश्मीर के डोडा कस्बे के कुछ हिस् ...
-
केरल विधानसभा चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद चार मई को चुनाव परिणाम पर नजर
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 03 मई 2026। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतां ...
-
कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
जैसलमेर, रविवार, 03 मई 2026। राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवा ...
