बिहार में बड़ा हादसा
- कोयले से लदी मालगाड़ी के 58 में से 53 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों का बदला रूट
पटना, बुधवार, 26 अक्टूबर 2022। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले धनबाद मंडल के कोडरमा और मानपुर रेलखंड के बीच गुरपा स्टेशन पर बुधवार की सुबह कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण इस रेल मार्ग के पर यातायात बाधित हो गया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह छह बजकर 24 मिनट पर हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बरवाडीह, गया, नेसुचबो गोमो और धनबाद से दुर्घटना राहत यान और अधिकारियों के दल को घटनास्थल भेजा गया है।
Similar Post
-
मणिपुर के थोबल में पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड हमला, कोई हताहत नहीं
इंफाल, रविवार, 30 अगस्त 2026। मणिपुर के थोबल जिले में शनिवार शाम ...
-
रूस को पेट्रोल भेजने वाला प्रमुख देश बना भारत, रिफाइनरी पर हमलों से बाधित हुई आपूर्ति
नई दिल्ली, रविवार, 30 अगस्त 2026। यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण ...
-
एनआईए अदालत ने आईएसआईएस से जुड़े आतंकी साजिश मामले में व्यक्ति को सुनाई सात साल की सजा
बेंगलुरु, रविवार, 30 अगस्त 2026। एनआईए की अदालत ने एक व्यक्ति को ...
