राष्ट्रपति ने ईरान, स्वीडन सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र प्राप्त किये
नई दिल्ली, बुधवार, 26 अक्टूबर 2022। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को वियतनाम, ईरान, स्वीडन, बेल्जियम के राजदूत और यूगांडा के उच्चायुक्त के परिचय पत्र स्वीकार किये । राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी । राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू ने इन पांच देशों के राजदूत/उच्चायुक्त के परिचय पत्र प्राप्त किये । राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, मुर्मू ने यूगांडा की उच्चायुक्त ज्वायस काकुरामात्सी किकाफुंदा, वियतनाम की राजदूत गुयेन थान हाय, ईरान के राजदूत डा. इराज इलाही, स्वीडन के राजदूत जान थेसलेफ और बेल्जियम के राजदूत दिदियर वांडरहेसेल्ट के परिचय पत्र प्राप्त किये ।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
